मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र में सशक्त युवा सशक्त भारत विषय पर कार्यक्रम आयोजित

जैसलमेर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओमी पुरोहित जिला एवं सेशन

WAf𝕏TGin✉🖨
जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र में सशक्त युवा सशक्त भारत विषय पर कार्यक्रम आयोजित

       जैसलमेर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओमी पुरोहित जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित द्वारा नालसा जागृति स्कीम 2025 के तहत माह अगस्त 2026 की थीम ‘‘‘‘ सशक्त युवा-सशक्त भारत‘‘ विषय पर जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

      कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढी को उनके मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और देश के कानूनों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए सचिव ने कहा कि एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की कल्पना युवाओं को कानूनी रूप से सशक्त हुए बिना नहीं की जा सकती। जब युवा अपने कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझेंगे तभी सशक्त भारत का निर्माण होगा। इसके साथ ही शिविर के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों और युवाओं को नालसा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

      इस अवसर पर सचिव ने कहा कि आज के डिजिटल युग में युवाओं को साइबर अपराधों और उससे बचाव के कानूनी प्रावधानों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। हम तकनीक का उपयोग करे, तकनीक हमारा उपयोग नहीं करें।

      कार्यक्रम के अंत में परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. हुमा कयूम असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. डिंपल कुमारी जूनियर प्रोजेक्ट फेलो जेंडर स्टडीज विभाग एनसीइआरटी नई दिल्ली तथा प्रधानाचार्य गोविंद गर्ग, व्याख्याता अजय पुरोहित, गिरिश वासु एवं रेवंताराम उपस्थित रहे।