मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

गुरुभक्ति और विद्यार्थी जीवन बाल्यावस्था में कृष्ण के जीवन से सीख लेवे:-द्विज राज प्रभु*

*गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागू पाए,बलिहारी गुरु आपने गोविंदियों बताए**मॉर्डन पब्लिक स्कूल में भागवतम् महोत्सव संपन्न**इस्कॉन देश भक्ति सिखाता हैं देश प्रथम - फ़िर हम*बांसवाड़ा।भगवान् योगेश्वर श्रीकृष्ण का जीवन संघर्षों

WAf𝕏TGin✉🖨
गुरुभक्ति और विद्यार्थी जीवन बाल्यावस्था में कृष्ण के जीवन से सीख लेवे:-द्विज राज प्रभु*

*गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागू पाए,बलिहारी गुरु आपने गोविंदियों बताए* *मॉर्डन पब्लिक स्कूल में भागवतम् महोत्सव संपन्न* *इस्कॉन देश भक्ति सिखाता हैं देश प्रथम - फ़िर हम* बांसवाड़ा।

भगवान् योगेश्वर श्रीकृष्ण का जीवन संघर्षों भरा मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण सेवा संस्कार परोपकार संयमित आदर्श जीवन है जिनकी प्रत्येक घटना एक सबक है ।

उज्जैन के संदीपनी आश्रम में योगेश्वर श्रीकृष्ण की शिक्षा प्राप्ति में गुरु भक्ति ओर सुदामा मित्रता वर्णनातीत घटना है।

यह कहना है वृन्दावन से पधारे ब्रह्मचारी आचार्य द्विज राज प्रभु का वे मॉर्डन पब्लिक स्कूल में इस्कॉन बांसवाड़ा द्वारा तीन दिवसीय वागड़ दौरे में भगवान् योगेश्वर श्रीकृष्ण भावनामृत भक्ति साधना युक्त भागवतम् महोत्सव के तहत गीता भागवत के कर्मयोग सिद्धान्त में भक्ति साधना का महत्व विषयक उपस्थित विद्यार्थियो ओर शिक्षकों को व्याख्यान दे रहे थे ।

*गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागू पाए*--- उन्होंने कहा कि गुरु भक्ति ही जीवन की शक्ति है उन्होंने गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागू पाए को उद्धृत करते हुए विद्यार्थियो का आव्हान किया कि बाल्यावस्था में शिक्षा ओर संस्कार का विशेष महत्व है ।

इस अवसर पर भागवतम् महोत्सव की उपादेयता महत्त्व पर आचार्य अभय गौरांग दास एवम् अभिनंदन निमाई दास , कुशाग्र निमाई दास ने प्रकाश डालते हुए सत्संग संकीर्तन भजन में इस्कॉन प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर मॉर्डन पब्लिक स्कूल के स्टॉफ सदस्य एवम् विद्यार्थी लाभान्वित हुए।