श्रीगंगानगर। शहर की नई धान मंडी परिसर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अपार श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
शुक्रवार देर शाम से शुरुआत सामूहिक पूजा-अर्चना से हुई। श्रीमती विजयलक्ष्मी अग्रवाल, श्रीमती सोनाली और श्रीमती बबीता ने भजनों की वर्षा की।
इस दौरान करीब 50 बच्चों ने भजनों के साथ सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य रामगोपाल पांडूसरिया ने यह जानकारी देते बताया कि इस अवसर पर आयोजित लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
श्रीमती विमलादेवी जिंदल, श्रीमती सुमन मित्तल और श्रीमती गरिमा कोचर के निर्णायक मंडल ने सुश्री कृष्णा को प्रथम, शिवानी को द्वितीय और अलका को तृतीय चयनित किया।
चिराग, अनन्या और वेदिका को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
विजेताओं को श्रीमती विमलादेवी जिंदल, श्रीमती विजयलक्ष्मी अग्रवाल, सोनाली और बबीता ने पुरस्कार प्रदान किये।हर वर्ष इस मंदिर में जन्माष्टमी पर प्रसाद का सहयोग देने वाले अमित आजाद और श्रीमती कमलेश आजाद परिवार को मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर बंशीधर जिंदल, रामगोपाल पांडूसरिया और पुरुषोत्तम अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।संध्या समय भजन-कीर्तन प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तक चला।
श्रीकृष्ण जन्म पर उपस्थित सभी भक्तजन सामूहिक रूप से भजनों पर झूमने लगे। मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे के मार्गदर्शन में संपूर्ण पूजा-अर्चना संपन्न हुई।इस दौरान सभी में टॉफियां वितरित की गईं।
आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।
समिति ने सभी सहयोगियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।
