मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत रंगोलियों का प्रदर्शन

श्रीगंगानगर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान जयपुर के तत्वावधान में

WAf𝕏TGin✉🖨
सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत रंगोलियों का प्रदर्शन

श्रीगंगानगर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान जयपुर के तत्वावधान में राजस्थान पंजाबी भाषा अकादमी, श्रीगंगानगर द्वारा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

17 एमएल (पठानवाला) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित रंगोलियों का प्रदर्शन किया गया।रंगोलियों का प्रदर्शन का समस्त कार्य विद्यालय में कार्यरत श्रीमती चित्रलेखा शर्मा द्वितीय श्रेणी अध्यापिका (विज्ञान) द्वारा स्कूल में कार्यरत समस्त छात्राओं से करवाया गया।

उक्त कार्यक्रम में श्रीमती नीरू बिश्नोई प्रधानाचार्य, श्री दीपक गुप्ता उप प्रधानाचार्य, श्रीमती सुखदीप कौर व्याख्याता का भी योगदान रहा। विद्यालय में रंगालियों का कार्यक्रम को देखने के लिये ग्रामवासी व ग्राम के समाज सेवी श्री गुरलाल बराड़ भी उपस्थित रहे।

राजस्थान पंजाबी भाषा अकादमी सचिव डॉ. एनपी सिंह भी स्वयं विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में समस्त विद्यालय स्टाफ व ग्रामवासियों को अवगत करवाया गया।