मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

आरक्षण निर्धारण की लॉटरी 18 अगस्त को

जैसलमेर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत निर्वाचन क्षेत्रों एवं पदों के श्रेणीवार आरक्षण का निर्धारण एवं लॉटरी

WAf𝕏TGin✉🖨

      जैसलमेर । पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत निर्वाचन क्षेत्रों एवं पदों के श्रेणीवार आरक्षण का निर्धारण एवं लॉटरी 18 अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

     जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने बताया कि पंचायत राज अधिनियम, 1994 एवं पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायतों के वार्डों (एकल निर्वाचन क्षेत्रों) एवं सरपंच पदों के आरक्षण का श्रेणीवार निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमानुसार संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने बताया कि सोमवार, 17 अगस्त को जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों, समस्त पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों एवं प्रधान पदों के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त, मंगलवार को पंचायत समिति जैसलमेर, मोहनगढ़, रामगढ़, खुहड़ी, फतेहगढ़, सांकड़ा, नाचना, रामदेवरा, राजमथाई एवं भणियाणा के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी संबंधित उपखंड कार्यालय पर आयोजित की जाएगी।