मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

80वें स्वतंत्रता दिवस_ के अवसर पर टी.एस.वी. छात्रावास, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के टी.एस.वी. छात्रावास में राज्य स्तरीय हरियालो राजस्थान अभियान

उदयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के टी. एस. वी.

WAf𝕏TGin✉🖨
80वें स्वतंत्रता दिवस_ के अवसर पर टी.एस.वी. छात्रावास, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के टी.एस.वी. छात्रावास में राज्य स्तरीय हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु, डॉ. प्रताप सिंह एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ. लोकेश गुप्ता के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरी सिंह, मुख्य छात्रावास अधीक्षक रहे। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दीपक कुमार, अधीक्षक एवं डॉ. हरी सिंह मीणा, सहायक अधीक्षक, टी.एस.वी. छात्रावास के मार्गदर्शन में किया गया।

छात्रावास में निवासरत स्नातकोत्तर एवं विद्यावाचस्पति के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास परिसर को हरा भरा बनाने के लिए लगभग 100 पौधे लगाए गए जिनमें सीताफल, जामुन, अर्जुन, शहतूत, नीम, आंवला सहित विभिन्न प्रकार के सजावटी झाड़ियां शामिल थीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रावास कर्मी श्री हेमंत, फतेह सिंह और पृथ्वीराज भी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल छात्रावास में 80वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण समारोह और एक दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ हुई।

ध्वजारोहण सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया। यह पहल स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित राजस्थान के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

“आइए आज पौधा लगाएं, बेहतर कल के लिए”