मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञानं महाविद्यालय में 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उ

WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

उदयपुर।  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञानं महाविद्यालय में 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता, समस्त संकाय सदस्य, अशैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया।

महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ सरला लखावत ने अपने सम्बोधन में इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।