मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

डॉ. दीपक श्रीवास्तव को इंडो-अफ्रीकन एकेडमिक मेंटर अवॉर्ड–2026

कोटा। राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय, कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार

WAf𝕏TGin✉🖨
डॉ. दीपक श्रीवास्तव को इंडो-अफ्रीकन एकेडमिक मेंटर अवॉर्ड–2026

कोटा। राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय, कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार में संभागीय पुस्तकालयाध्यक्ष एवं कोटा संभाग के सार्वजनिक पुस्तकालयों के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित ‘इंडो-अफ्रीकन एकेडमिक मेंटर अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मैरीयम अबाचा अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ नाइजीरिया (MAAUN), कानो, नाइजीरिया द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में माननीय विधायक कोटा दक्षिण श्री संदीप शर्मा, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) निमित कुमार चौधरी, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्रीमती ममता तिवारी तथा सम्मेलन निदेशक एवं ओएसडी, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, राजस्थान सरकार डॉ. मृदुला चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ. श्रीवास्तव को यह सम्मान अकादमिक मेंटरशिप, शोध निर्देशन, क्षमता निर्माण तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और भारत-अफ्रीका के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. श्रीवास्तव के अकादमिक कार्य ने भारत और अफ्रीका के बीच ज्ञान के बदलते प्रवाह को नई पहचान दी है। कभी भारत के विद्यार्थी और शोधार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेशों की ओर जाते थे, आज अफ्रीका के शोधार्थी भी मार्गदर्शन, शोध एवं उच्च शिक्षा के लिए भारत से जुड़ रहे हैं। यह बदलाव भारत की बढ़ती अकादमिक क्षमता और वैश्विक ज्ञान-साझेदारी में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

सार्वजनिक पुस्तकालय सेवाओं के साथ शोध, शिक्षण, प्रशिक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग में सक्रिय डॉ. श्रीवास्तव का कार्य भारत और अफ्रीका के बीच ज्ञान, शोध एवं मानवीय संबंधों का सेतु बन रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनकी दीर्घकालीन अकादमिक प्रतिबद्धता तथा भारत-अफ्रीका शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देने के प्रयासों की वैश्विक पहचान है।