उदयपुर। इंतेजामिया कमेटी मकबरा सिंधियान मस्जिद,अब्बा हुजूर लंगर कमेटी की ओर से नगर निगम के महापौर पारस सिंघवी, उपमहापौर दिनेश भट्ट का पगड़ी,उपरणा माला पहनाकर कर स्वागत किया। मीडिया प्रभारी अब्दुल अजीज सिंधी ने बताया कि इस अवसर पर पार्षद मनोज साहू, पार्षद हिदायत तुल्ला, समाजसेवी इरशाद चैन वाला उपस्थित थे।
इस अवसर पर कमेटी की ओर से कब्रिस्तान में सड़क,नाली बिजली की समस्या से अवगत कराया गया। जिस पर महापौर ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
