मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

स्थापना दिवस पर 25 अक्टूबर को होगी गंगानगर मैराथन, रजिस्ट्रेशन के लिये उत्साह

श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर के 100वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीगंगानगर में ‘गंगानगर मैराथन 2026’ का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। फिटनेस, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का संदेश लेकर होने वाली इस मैराथन में शहरवासी, युवा और फ

WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर के 100वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीगंगानगर में ‘गंगानगर मैराथन 2026’ का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। फिटनेस, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का संदेश लेकर होने वाली इस मैराथन में शहरवासी, युवा और फिटनेस प्रेमी हिस्सा लेंगे।

इसके लिए Shm.to/Marathon पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उत्साहपूर्वक जारी है। मैराथन का आयोजन फिट गंगानगर सोसायटी एवं माई लिमिटलेस रन क्लब की ओर से किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन, श्रीगंगानगर का सहयोग रहेगा।

आयोजन की थीम ‘नशा मुक्त गंगानगर के लिए दौड़ें’ रखी गई है।जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि मैराथन का आयोजन पुलिस लाइन, श्रीगंगानगर में होगा।

प्रतिभागियों को सुबह 4ः45 बजे रिपोर्ट करना होगा। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन सुबह 5ः15 बजे, 10 किलोमीटर रन 5ः45 बजे और 5 किलोमीटर रन सुबह 6ः15 बजे शुरू होगी।

इसके बाद सुबह 7 बजे फन रन आयोजित होगी, जिसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा। 21 किलोमीटर के लिए 3 घंटे 30 मिनट, 10 किलोमीटर के लिए 1 घंटा 30 मिनट और 5 किलोमीटर के लिए 1 घंटे का कट-ऑफ समय निर्धारित किया गया है।मैराथन में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं।

21 किलोमीटर में प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपए रहेगा। 10 किलोमीटर में क्रमशः 21 हजार, 11 हजार और 5,100 रुपए तथा 5 किलोमीटर में 11 हजार, 5,100 और 3,100 रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।

पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 18 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।मैराथन के लिए 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर का रजिस्ट्रेशन शुल्क 299 रुपए है।

प्रतिभागियों को टी-शर्ट व मेडल दिए जाएंगे तथा टाइम्ड रेस में आरएफआईडी टाइमिंग की सुविधा रहेगी। बिब एक्सपो 24 अक्टूबर को पुलिस लाइन में दोपहर 2 से रात 9 बजे तक होगा।

अभी तक 3 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और इच्छुक प्रतिभागी Shm.to/Marathon पर पंजीकरण कर सकते हैं। मैराथन में भाग लेने के लिये विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और श्रीगंगानगर निवासी श्री मानव सुथार ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से मैराथन गंगानगर में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने के लिये आह्वान किया है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि 25 अक्टूबर को श्रीगंगानगर में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हों और आयोजन को सफल बनाये।