मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मतदान दलों को चुनाव सामगा्री वितरित करने के लिए एसबीके महाविद्यालय में 6 काउण्टरों की स्थापना

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश, लगाए प्रभारी अधिकारी

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर नगर परिषद के लिए वार्ड पार्षदों के मतदान 9 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।
  • मतदान केन्द्रों पर मतदान समपन्न कराने के लिए मतदान दलों के मतदान अधिकारियों, जोनल एवं एरिया मजिस्ट्रेट का अन्तिम प्रशिक्षण मंगलवार, 8 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में अन्तिम प्रशिक्षण रखा गया है।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर अन्तिम प्रशिक्षण के पश्चात रावानगी से पूर्व चुनाव सामग्राी का वितरण कराने के लिए प्रशिक्षण स्थल पर 6 काउण्टरों की स्थापना की गई है।
  • एवं उनके लिए प्रभारी अधिकारी लगाए गए है।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार काउण्टर संख्या 1 पर मतदान दलों को बैग, लिफाफे, मतदाता रजिस्ट्रर, अमिट स्याही, निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची, पीठासीन अधिकारी डायरी एवं अन्य सामग्राी वितरित की जाएगी।
  • इसके लिए जिला रसद अधिकारी को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । जैसलमेर नगर परिषद के लिए वार्ड पार्षदों के मतदान 9 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।

मतदान केन्द्रों पर मतदान समपन्न कराने के लिए मतदान दलों के मतदान अधिकारियों, जोनल एवं एरिया मजिस्ट्रेट का अन्तिम प्रशिक्षण मंगलवार, 8 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में अन्तिम प्रशिक्षण रखा गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर अन्तिम प्रशिक्षण के पश्चात रावानगी से पूर्व चुनाव सामग्राी का वितरण कराने के लिए प्रशिक्षण स्थल पर 6 काउण्टरों की स्थापना की गई है।

एवं उनके लिए प्रभारी अधिकारी लगाए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार काउण्टर संख्या 1 पर मतदान दलों को बैग, लिफाफे, मतदाता रजिस्ट्रर, अमिट स्याही, निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची, पीठासीन अधिकारी डायरी एवं अन्य सामग्राी वितरित की जाएगी।

इसके लिए जिला रसद अधिकारी को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है।

इसी प्रकार काउण्टर संख्या 2 पर मतदान दलों को ईवीएम, पिंक पेपरशील एवं अन्य सामग्री वितरित की जाएगी इसके लिए कोषाधिकारी को, काउण्टर संख्या 3 पर मतदान दलों को अग्रिम यात्रा भत्ता एवं अन्य आकस्मिक व्यय का भुगतान किया जाएगा इसके लिए नारायण सिंह लेखाधिकारी जलदाय विभाग को, काउण्टर संख्या 4 पर परिवहन एवं पेट्रोल एवं आयल व्यवस्था की जाएगी।

इसके लिए उपायुक्त जैसलमेर, काउण्टर संख्या 5 पर मतदान दलों में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति होगी उसके लिए मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद तथा काउण्टर संख्या 6 पर मतदान दलों के अधिकारियों , कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था होगी इसके लिए सचिव नगर व्यास को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है।