मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जागरूकता रैली निकाली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उदयपुर। मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण के लिए जीवनशैली (मिशन लाइफ)

WAf𝕏TGin✉🖨
जागरूकता रैली निकाली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उदयपुर । मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण के लिए जीवनशैली (मिशन लाइफ) अभियान के तहत गुरुवार 5 नवंबर को पर्यावरण संरक्षण एवं एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह आयोजन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार संचालित सात दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम समन्वयक प्रो. पप्पूलाल शर्मा ने बताया कि मिशन लाइफ का उद्देश्य दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए विद्यार्थियों एवं आमजन को प्रेरित करना है।

इसी उद्देश्य से रैली के माध्यम से एकल उपयोग प्लास्टिक का त्याग करने, कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर फतहसागर पाल तक आयोजित की गई।

रैली में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली तथा स्वच्छता से संबंधित नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।

रैली के माध्यम से लोगों से एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, प्लास्टिक के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य विकल्प अपनाने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. हरि ओम गुप्ता ने भी अपने संदेश के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों एवं आमजन से पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने, एकल उपयोग प्लास्टिक का त्याग करने तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।प्रो. अवधेश भट्ट, प्रो. पंकज मारोलिया, प्रो. कमलेश कुमार शर्मा, प्रो. नरेंद्र कुमार, सहायक आचार्य डॉ. मनप्रीत कौर, सहायक आचार्य डॉ. हरि ओम शर्मा, डॉ इकबाल गौरी सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, इंटर्न, स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी उपस्थित रहे।