मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण महिलाओं के सम्मान, अधिकारों एवं सशक्तीकरण के उ

WAf𝕏TGin✉🖨
अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण महिलाओं के सम्मान, अधिकारों एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ.   सरला लखावत ने महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएँ भारतीय समाज की आधारशिला हैं। वे कृषि, पशुपालन, घरेलू कार्यों, लघु उद्योगों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इसके बावजूद अनेक ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार और आर्थिक संसाधनों तक पहुँचने में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों को दूर करने के लिए महिलाओं को जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने के महत्व से अवगत कराया गया

डॉ.  .  रेनू मोगरा, प्रोफेसर खाद्य एवं पोषण विभाग  ने महिलाओ को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पौष्टिक आहार अपनाने तथा स्वच्छता संबंधी आदतों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय में ग्रामीण महिलाओ के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे की

मोटे अनाज से उत्पादों का निर्माण, सिलाई प्रशिक्षण अदि से महिलाओ को अवगत कराया तथा उन्हें इनका लाभ लेने के किये प्रेरित किया I डॉ.   विशाखा सिंह एसोसिएट प्रोफेसर खाद्य एवं पोषण विभाग ने महिलाओं को समाज में समान अवसर प्राप्त करने, अपने कौशल का विकास करने तथा आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ.   विशाखा सिंह एवं डॉ.   सुमित्रा मीणा ने ग्रामीण महिलाओ को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराकर महाविद्यालय द्वारा ग्रामीण महिलाओ के लिए उपलब्ध उद्यमिता के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से भी अवगत कराया I कार्यक्रम में डॉ.   मोनिका राय एवं डॉ.   कमला महाजनी भी उपस्थित रहे I

कार्यक्रम में 30 ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता रही । ग्रामीण महिलाओं ने  भी अपने अनुभवों, समस्याओं तथा अपेक्षाओं को कार्यक्रम  के माध्यम से साझा किया अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस का यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं के योगदान को पहचानने, उनके आत्मसम्मान को बढ़ावा देने तथा उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम का समापन ग्रामीण महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य, समानता और आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ हुआ।