उदयपुर। राजस्थान के जिन विद्यार्थियों ने ICAR-CUET (UG) 2026 की परीक्षा दी है, उन्हें महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संघटक महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है।
इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mpuat.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।
अतः इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि तक अपना आवेदन जमा करवाना सुनिश्चित करें।