मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मैत्री दिवस पर इनरव्हील क्लब ने जोड़े दोस्ती के नए रिश्ते, फ्लैग एक्सचेंज से बढ़ा आपसी स्नेह

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर के तत्वावधान में मैत्री दिवस के उपलक्ष्य में विशेष फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
मैत्री दिवस पर इनरव्हील क्लब ने जोड़े दोस्ती के नए रिश्ते, फ्लैग एक्सचेंज से बढ़ा आपसी स्नेह

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर के तत्वावधान में मैत्री दिवस के उपलक्ष्य में विशेष फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से उदयपुर पहुंचीं इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने सहभागिता की और आपसी मित्रता, सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया ने बताया कि मैत्री दिवस के अवसर पर विभिन्न शहरों से आई इनरव्हील सदस्यों के साथ फ्लैग एक्सचेंज किया गया।

क्लब की आईएसओ सुनयना जैन ने बताया कि सेलम से आई सविता क्रोशा, बॉम्बे एयरपोर्ट क्लब की डॉ. उषा भुटा एवं बॉम्बे पियर क्लब की सरह ऊनवाला के साथ फ्लैग एक्सचेंज कर आपसी मैत्री को और प्रगाढ़ किया गया।कार्यक्रम में एडवाइजर रश्मि पगारिया, आईपीपी चंद्रकला कोठारी एवं आईएसओ सुनयना जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।

उन्होंने अतिथियों को झीलों की नगरी उदयपुर की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों एवं सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी।इस दौरान हल्दीघाटी के गौरवशाली इतिहास और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के अदम्य शौर्य एवं पराक्रम से भी सभी को परिचित कराया गया।

अतिथियों ने उदयपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत में विशेष रुचि दिखाई।फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न शहरों की इनरव्हील सदस्यों के बीच आत्मीयता और मित्रता का नया सेतु बना।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि मैत्री केवल व्यक्तिगत संबंधों तक सीमित नहीं, बल्कि विभिन्न शहरों और संस्कृतियों को जोड़ने का माध्यम भी है।