मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

किडजी प्री-स्कूल में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय के आहार विज्ञान एवं पोषण

WAf𝕏TGin🖨
किडजी प्री-स्कूल में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय के आहार विज्ञान एवं पोषण विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर किडजी मदर मैरी इंटरनेशनल स्कूल, हर्षनगर, रामपुरा में एक शिविर का आयोजन किया गया I शिविर में बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान संतुलित आहार, विभिन्न खाद्य समूह, फल एवं सब्जियों का महत्व, पैकेट/अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से बचाव, स्वच्छता तथा बच्चों की उचित पोषण सम्बन्धी आवश्यकताओं पर जानकारी प्रदान की गई।

बच्चों को स्वस्थ खान-पान की आदतों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं इंटरएक्टिव सेशन का भी आयोजन किया गया।

पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आहार विज्ञान एवं पोषण विभाग के स्नातक विद्यार्थियों द्वारा नाटक की भी प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर आहार विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा सिंह, प्रधानाचार्या दीपा दीक्षित, आहार विज्ञान एवं पोषण विभाग के स्नातक विद्यार्थी एवं 200 प्री-स्कूल छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

इनमें कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छोटी उम्र से ही स्वस्थ खान-पान की मुख्य आदतें विकसित करना तथा पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के अंत में आहार विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। शिविर में बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा उत्साहपूर्वक सहयोग दिया गया।