मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन ने 7 गुरुजनों का सम्मान किया

श्रीगंगानगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन द्वारा आज श्री आत्म वल्लभ जैन पी.जी. गर्ल्स कॉलेज में गुरुजनों के सम्मान

श्रीगंगानगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन द्वारा आज श्री आत्म वल्लभ जैन पी. जी.

WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन ने 7 गुरुजनों का सम्मान किया

श्रीगंगानगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन द्वारा आज श्री आत्म वल्लभ जैन पी.जी. गर्ल्स कॉलेज में गुरुजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर 7 गुरुजनों सीमा आर. गिरी, डॉ. निशु खुंगर, कपिल कालडा, जसविंदरकौर, सुनप्रीतकौर, वैशाली और ज्योति को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष हनुमानदास सिंगल, सचिव पंकज गर्ग, रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, जोन चेयरमैन नौरंग गर्ग, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ आशीष अरोड़ा, ज्वाइंट सेक्रेटरी रमेश बंसल, राधेश्याम गणेशगढ़िया, सीए संजय बंसल, मनीष गुप्ता एवं आशीष जैन सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।कॉलेज की ओर से अध्यक्ष सुमेर बोरड़, सचिव नरेश जैन एवं कोषाध्यक्ष पवन जैन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र जैन ने अतिथियों एवं गुरुजनों का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही दिशा, संस्कार और सफलता की राह दिखाते हैं।

शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सम्मानित हुए 7 गुरुजनों ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया गया। क्लब अध्यक्ष हनुमानदास सिंगल एवं सचिव पंकज गर्ग ने कहा कि गुरुजनों का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। लायंस क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा एवं सम्मान कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।