मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी ने 6 शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षकों का सम्मान समाज में ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है: लोहिया

WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी ने 6 शिक्षकों को किया सम्मानित

श्रीगंगानगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी की ओर से एमुलेशन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छह शिक्षकों को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में संजय भठेजा, अशोक वधवा, प्रो. डॉ. चंद्रपाल जांदू, श्रीमती प्रमिला गुप्ता, भुवनेश धींगड़ा एवं वेद मिश्रा शामिल रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्लब के अध्यक्ष विशाल सिंगला ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व रीजन चेयरमैन विमल बिहानी ने ने सम्मानित हुए सभी शिक्षकों के जीवन परिचय एवं उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सम्मानित हुए शिक्षकों ने क्लब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिक्षकों को अपने दायित्वों को और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।

रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया एवं जोन चेयरमैन नितिन खारीवाल का भी शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।

एमुलेशन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर एवं हेड लायन शैलेन्द्र मोयल को भी सम्मानित किया गया।समारोह में एडिशनल पीआरओ आशीष अरोड़ा, विनोद सेठी, क्लब सचिव शैलेन्द्र मोयल, क्लब कोषाध्यक्ष तरुण सिंगला, अश्विनी बिहानी, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, सुनील सेवटा, रूबी लोहिया, आरडी महिया, सन्नी गर्ग सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सेठी फ्लेक्स वालों का भी सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन जलपान से हुआ।