मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

कदम डेंटोवर्ल्ड में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर लगेगा

श्रीगंगानगर। बसंती चौंक स्थित कदम डेंटोवर्ल्ड दंत चिकित्सालय पर 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्लिनिक संचालक डॉ राहुल अग्रवाल ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 से शाम 5 तक रहेगा।

WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर।बसंती चौंक स्थित कदम डेंटोवर्ल्ड दंत चिकित्सालय पर 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्लिनिक संचालक डॉ राहुल अग्रवाल ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 से शाम 5 तक रहेगा।

इसमें स्वास्तिक ब्लड बैंक की टीम रक्त का संग्रहण करेगी । सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

स्वास्तिक ब्लड बैंक से रविन्द्र जैन ने बताया कि 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक स्वस्थ व्यक्ति, जिनका वजन कम से कम 50 किग्रा और हिमोग्लोबिन स्तर 12.5 ग्राम प्रति डेसीलिटर हो, वह रक्तदान शिविर में हिस्सा ले सकता है।

गर्भवती महिला को रक्तदान नहीं करना चाहिए। इस शिविर को सफल बनाने के लिए एवं रक्तदान की महत्ता को जन जन तक पहुंचाने और जन जागरूकता के उद्देश्य से समस्त टीम तैयारीयों में लगी हुई है।

रक्तदाता अधिक जानकारी के लिए काॉर्डिनेटर गुंजन से 7375937375 पर संपर्क कर सकते हैं।