मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंटर सम्मानित

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल (प्रांत 3233 ई-1) के रीजन-9 की इकाई लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंटर को स्थानीय गोल बाजार स्थित एक होटल में आयोजित सेवा सप्ताह सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गय

WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंटर सम्मानित

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल (प्रांत 3233 ई-1) के रीजन-9 की इकाई लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंटर को स्थानीय गोल बाजार स्थित एक होटल में आयोजित सेवा सप्ताह सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

रीजन पीआरओ घनश्याम राजपुरोहित ने बताया कि यह सम्मान क्लब अध्यक्ष मनोज मिढ्ढा एवं क्लब सचिव सचिन कुमार कुक्कड़ को सेवा सप्ताह चेयरमैन राजेश नागपाल, रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स एवं एरिया लीडर कमल कुक्कड़ द्वारा प्रदान किया गया।इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल ज्योतिप्रकाश कांडा, पूर्व रीजन चेयरमैन वीरेंद्र बैद, जोन चेयरमैन नौरंगराय गर्ग एवं अमनप्रदीपसिंह कहलों, रीजन एडवाइजर शैलेन्द्र साहू, रीजन एडमिनिस्ट्रेटर एमपी सिंह, रीजन सचिव राजेश वाट्स, रीजन कोषाध्यक्ष परविंदर लूना,प्रांतीय सचिव केवल सचदेवा तथा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्यामसुंदर गोस्वामी सहित अनेक लॉयन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स एवं डिस्ट्रिक पीआरओ आशीष अरोड़ा ने लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंटर के सेवा कार्यों की सराहना की।