मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लायंस सेवा सप्ताह में 20 से अधिक सेवा कार्य, क्लबों और पदाधिकारी को सम्मानित किया गया

श्रीगंगानगर | लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजन 10 (शंभू) का सेवा सप्ताह का समापन समारोह तपोवन मनोविकास विद्यालय ऑडिटोरियम में समारोहपूर्वक

WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस सेवा सप्ताह में 20 से अधिक सेवा कार्य, क्लबों और पदाधिकारी को सम्मानित किया गया

श्रीगंगानगर | लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजन 10 (शंभू) का सेवा सप्ताह का समापन समारोह तपोवन मनोविकास विद्यालय ऑडिटोरियम में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। सेवा सप्ताह चेयरमैन राजेश नागपाल , रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया , कार्यक्रम कन्वीनर विमल बिहाणी , एरिया लीडर कमल कुक्कड़, जोन चेयरमैन नितिन खारीवाल, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ आशीष अरोड़ा , मुख्य अतिथि सुमेर बोरड़, लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी के अध्यक्ष विशाल सिंगला, सचिव शैलेन्द्रसिंह मोयल तथा वरिष्ठ लायन प्रदीप शेरेवाला मंचासीन रहे।

सेवा सप्ताह चेयरमैन लायन राजेश नागपाल ने सभी अतिथियों एवं लायन सदस्यों का स्वागत करते हुए सप्ताह की गतिविधियों के लिए सभी क्लबों का आभार व्यक्त किया।रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया एवं कार्यक्रम कन्वीनर लायन विमल बिहाणी ने सेवा सप्ताह के दौरान रीजन के विभिन्न क्लबों द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं सेवा गतिविधियों के लिए संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया।

लायंस क्लब श्रीगंगानगर, लायंस क्लब क्लासिक, लायंस क्लब सनराइज, लायंस क्लब विकास, लायंस क्लब उमंग कपल , लायंस क्लब सेंट्रल सिटी, लायंस क्लब अनूपगढ़, लायंस क्लब विजयनगर एवं लायंस क्लब हनुमानगढ़ के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अरुण लोहिया बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान रीजन के विभिन्न क्लबों द्वारा 20 से अधिक सेवा कार्य किए गए। सेवाकार्यों के अंतर्गत 6 बालिकाओं का वार्षिक शिक्षा खर्च भी वहन किया गया।

समारोह के दौरान तपोवन मनोविकास विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों ने दो शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी सदस्यों का मनमोह लिया।

लायंस क्लब सेंट्रल सिटी के कार्यक्रम संयोजक लायन अश्विनी बिहाणी द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के भोजन का खर्च वहन किया गया।

साथ ही लायंस क्लब सेंट्रल सिटी के सदस्यों द्वारा विद्यालय को आर्थिक अतिरिक्त सहयोग भी प्रदान किया गया।समारोह में लायंस क्लब सेंट्रल सिटी में शामिल हुए पांच नए सदस्यों का पिन लगाकर स्वागत भी किया गया।

मंच संचालन विमल बिहाणी ने किया।