मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश

चार चरणों में होने वाले चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में सम्पन्न करवाएं अधिकारी - मुख्य निर्वाचन अधिकारी

WAf𝕏TGin✉🖨
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश

जैसलमेर। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुरूप समस्त कार्य एवं गतिविधियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सिंह शनिवार को जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों (कलक्टर्स) एवं निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने चार चरणों में आयोजित होने वाले पंचायतीराज आम चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि हाल ही में सम्पन्न नगरीय निकाय आम चुनावों के अनुभवों के अनुरूप सभी अधिकारी आपसी समन्वय, टीम भावना एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता की गंभीरता से पालना सुनिश्चित की जाए तथा चुनाव से संबंधित प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं तत्परता से निर्वहन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने चुनावी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

जिला स्तरीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में जिला कलक्ट्रेट स्थित डीओआईटी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में आयोजित वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्रपाल सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यथार्थ शेखर (आईएएस), विशेषाधिकारी रोहित वर्मा (आईएएस), उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर वीरेन्द्र सिंह, चुनाव संचालन प्रकोष्ठ के सह प्रभारी अधिकारी सत्य प्रकाश खत्री, समस्त रिटर्निंग अधिकारी, मास्टर ट्रेनर रामाराम सहित निर्वाचन कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्रपाल सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्धारित समयसीमा में गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें, ताकि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन किया जा सके।