मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत नगरपरिषद के इन वार्डों में

10 एवं 12 अक्टूबर को आयोजित होंगे वार्डवार शिविर

मुख्य बिंदु
  • निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत निर्देशानुसार बुधवार, 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
  • आयुक्त नगरपरिषद जेसलमेर, पवन कुमार द्वारा निर्धारित शिविर कार्यक्रमानुसार आज शनिवार, 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 16 से 20 एवं सोमवार 12 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए जैसलमेर नगरपरिषद स्थित कार्यालय प्रांगण में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक शिविर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
  • नगरपरिषद द्वारा जारी आदेशानुसार शिविर के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद जैसलमेर के अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार सांेंलकी को शिविर प्रभारी अधिकारी एवं सहायक अभियंता हंसराज को सहप्रभारी अधिकारी लगाया गया है।
  • इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उन्हें सौपे गए कार्यों एवं दायित्वों का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करेगे।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत निर्देशानुसार बुधवार, 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

आयुक्त नगरपरिषद जेसलमेर, पवन कुमार द्वारा निर्धारित शिविर कार्यक्रमानुसार आज शनिवार, 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 16 से 20 एवं सोमवार 12 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए जैसलमेर नगरपरिषद स्थित कार्यालय प्रांगण में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक शिविर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।

नगरपरिषद द्वारा जारी आदेशानुसार शिविर के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद जैसलमेर के अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार सांेंलकी को शिविर प्रभारी अधिकारी एवं सहायक अभियंता हंसराज को सहप्रभारी अधिकारी लगाया गया है।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उन्हें सौपे गए कार्यों एवं दायित्वों का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करेगे।

आयुक्त नगरपरिषद ने संबंधित सभी वार्डवासियों से अपील की हैं कि वे इन शिविरों में अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर इसका पूरा लाभ उठावे।