मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Group

पेल्विक फ्लोर के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी

फिजियोथैरेपी से दूर हो सकती हैं कई समस्याएं / स्विट्जरलैंड के एरिक फ्रैंकलिन ने विद्यार्थियों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

WAf𝕏TGin✉🖨
पेल्विक फ्लोर के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी की ओर से पेल्विक फ्लोर (श्रोणि तल) के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय वर्कशाॅप का आयोजन किया गया।

वर्कशाॅप में स्विट्जरलैंड के फ्रैंकलिन मेथड के संस्थापक एरिक फ्रैंकलिन ने फिजियोथैरेपी के विद्यार्थियों को पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों के महत्व, उनकी कार्यप्रणाली और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम के बारे में जानकारी दी।

वर्कशाॅप का उद्घाटन मुख्य अतिथि एरिक फ्रैंकलिन, पीएमयू के डॉ. एम.एम. मंगल तथा पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी के डीन डॉ. जफर खान सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. जफर खान ने अतिथियों का स्वागत किया और पेल्विक फ्लोर के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि एरिक फ्रैंकलिन ने कहा कि पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां महिला और पुरुष, दोनों के शारीरिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये मांसपेशियां मूत्राशय, आंतों तथा महिलाओं में गर्भाशय जैसे अंगों को सहारा देती हैं। इन मांसपेशियों में कमजोरी या कार्यप्रणाली में गड़बड़ी होने पर पेशाब पर नियंत्रण में कठिनाई, पेल्विक क्षेत्र में दर्द तथा अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को समझने, उनकी कार्यप्रणाली के अनुरूप व्यायाम करने तथा शरीर की सही मुद्रा बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी के माध्यम से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और संबंधित समस्याओं के प्रबंधन में मदद मिल सकती है। इसके लिए सही तकनीक से व्यायाम करना और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

वर्कशाॅप का मुख्य उद्देश्य पेल्विक फ्लोर स्वास्थ्य के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान विद्यार्थियों को पेल्विक फ्लोर से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान, रोकथाम और उचित उपचार के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर चर्चा करने, झिझक छोड़ने और समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।

वर्कशाॅप के सफल आयोजन पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल और सीईओ शरद कोठारी ने शुभकामनाएं दीं।

इस असवर मिस डिना,डॉ.दीपक लोहार,डॉ.फारूक मोहम्मद,डॉ.आदिल रजा अंसारी,डॉ.हीरेंद्र कटारिया,डॉ.रेणुका पाल, डॉ दिव्या तिवारी,डॉ.दीपिका बलाला,डॉ.सुहानी भटनागर,डॉ.आबीद कुरैशी,डॉ.प्रशांत रामावत,डॉ.सौरभ सोनी,डॉ.हसनैन शेख,डॉ. दिलावर खान,श्वेता राजपूत, सहित समस्त कॉलेज फैकल्टी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।