मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Editorial

रोबोटिक्स, एआई और उभरती तकनीकों से रूबरू हुए राजस्थान विद्यापीठ के विद्यार्थी

ह्यूमनॉइड रोबोट ‘UDAY’ के साथ विद्यार्थियों का लाइव इंटरैक्शन रहा आकर्षण का केंद्र

WAf𝕏TGin✉🖨
रोबोटिक्स, एआई और उभरती तकनीकों से रूबरू हुए राजस्थान विद्यापीठ के विद्यार्थी

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं उभरती तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से The Smart Minds AI Lab के सहयोग से सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रो. मंजू मांडोत के निर्देशानुसार किया गया।

सेमिनार में The Smart Minds AI Lab के CEO इंजीनियर आशीष गुप्ता तथा डायरेक्टर एवं ड्रोन एवं एआई इंजीनियर इंजीनियर परिक्षित सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वर्तमान स्थिति, व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ड्रोन टेक्नोलॉजी, IoT, ऑटोमेशन, कंप्यूटर विजन, एम्बेडेड सिस्टम्स तथा ऑटोनॉमस सिस्टम्स जैसी उभरती तकनीकों की जानकारी देते हुए इनके विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते उपयोग और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन तकनीकों का प्रभाव शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, सुरक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ेगा।

सेमिनार का प्रमुख आकर्षण UDAY – Udaipur Digital Artificial Intelligence Robot नामक ह्यूमनॉइड रोबोट रहा। विद्यार्थियों ने रोबोट के साथ लाइव बातचीत की और प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ह्यूमन-मशीन इंटरैक्शन को एकीकृत कर बुद्धिमान एवं इंटरैक्टिव रोबोटिक सिस्टम विकसित किए जा सकते हैं।

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन, एम्बेडेड सिस्टम्स, कंप्यूटर विजन, IoT, ऑटोनॉमस सिस्टम्स, रिसर्च एवं टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं करियर अवसरों की जानकारी भी दी गई।

इंटरैक्टिव सेमिनार ने विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया तथा उन्हें टेक्नोलॉजी क्रिएटर, इनोवेटर और समस्या-समाधानकर्ता के रूप में स्वयं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिलीप चौधरी ने अतिथियों एवं सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. भरत सुखवाल, डॉ. ललित सालवी, मुकेश नाथ, दुर्गा शंकर, मनोज यादव, त्रिभुवन सिंह एवं मानसी नागर सहित विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।