मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

विद्यापीठ में 'एआई-ड्रिवन मैथमेटिकल मॉडलिंग' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ की आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कंप्यूटर विज्ञान एवं आईटी विभाग, विज्ञान संकाय तथा डिजी स्किल डेवलपमेंट सेंटर एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित "एआई-

WAf𝕏TGin✉🖨
विद्यापीठ  में 'एआई-ड्रिवन मैथमेटिकल मॉडलिंग' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन
1 / 2

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ की आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कंप्यूटर विज्ञान एवं आईटी विभाग, विज्ञान संकाय तथा डिजी स्किल डेवलपमेंट सेंटर एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित "एआई-ड्रिवन मैथमेटिकल मॉडलिंग: ट्रांसफॉर्मिंग मैथमेटिकल कॉन्सेप्ट्स इनटू इंटेलिजेंट सॉल्यूशंस" विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की वर्चुअल कार्यशाला का गुरुवार को सफल समापन हुआ।

विद्यापीठ के कुलाधिपति एवं कुलप्रमुख श्री बी. एल. गुर्जर ने अपने संदेश में कहा कि गणितीय मॉडलिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का संगम आधुनिक अनुसंधान की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यशाला में सीखे गए तकनीकी कौशल शोधार्थियों को जटिल समस्याओं के सटीक और व्यावहारिक समाधान विकसित करने में सक्षम बनाएंगे।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलपति प्रो. मंजू मांडोत ने सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि विश्वविद्यालय का ध्येय सदैव नवाचार और अंतःविषय शोध को बढ़ावा देना रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय मंचों से संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिलता है, जो उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों पर ले जाता है।

उन्होंने आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस मॉडलिंग का आधार गणित को बताते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

आयोजन सचिव डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी ने बताया कि इस कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में गणितीय मॉडलिंग की मूलभूत अवधारणाओं, कम्प्यूटेशनल गणित, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और डेटा-आधारित सिमुलेशन में एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का सजीव प्रदर्शन किया गया।

कार्यशाला के सफल संचालन में डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. यज्ञ आमेटा, डॉ. भरत सुखवाल, डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. विकास डांगी का सराहनीय योगदान रहा।