उदयपुर। संविधान दिवस के अवसर पर सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा आठवीं-E एवं आठवीं-F के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ सार्वभौमिक प्रार्थना 'Our Father' से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।
सामूहिक गीत एवं अंग्रेजी भाषण के माध्यम से संविधान की गरिमा और उसकी प्रासंगिकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 'Our Constitution – Our Pride and Our Responsibility' विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही, जिसमें विद्यार्थियों ने संविधान के प्रति सम्मान, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सजीव चित्रण किया।
कार्यक्रम में आशीर्वचन, आभार अभिव्यक्ति एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ के साथ विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।