मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 28 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

गिट्स में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की उभरती तकनीकों पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

उदयपुर। गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स ), उदयपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 26 से 30 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ इन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी: ईवी पा

WAf𝕏TGin✉🖨
गिट्स में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की उभरती तकनीकों पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

उदयपुर। गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स ), उदयपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 26 से 30 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ इन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी: ईवी पावरट्रेन्स, पावर कन्वर्टर्स एंड स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम्स का आयोजन किया जा रहा है।

संस्थान के निदेशक डॉ. एस. एम. प्रसन्ना कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सीटीएइ उदयपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन जैन, भविष्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते महत्व, इलेक्ट्रिक वाहनों की नवीनतम तकनीकों तथा भविष्य में परिवहन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित, ट्रस्ट ईवी अवेयरनेस ओथ के संस्थापक इंजीनियर नेहा सक्का ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति जागरूकता, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की आवश्यकता तथा स्वच्छ एवं सतत परिवहन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का उद्देश्य , बैटरी तकनीक, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम तथा सतत परिवहन के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी विकास से प्रतिभागियों को अवगत कराना है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. रौनक जांगिड़ ने पांच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं तकनीकी महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञ डॉ. प्रांजल बरमन, असिस्टेंट प्रोफेसर, असम स्किल यूनिवर्सिटी; डॉ. एल. सेंथिल, एसोसिएट प्रोफेसर, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर डॉ. नेहा तक, असिस्टेंट प्रोफेसर, बिट्स पिलानी हैदराबाद कैंपस ; डॉ. रितेश तिरोले, प्रोफेसर,गणपत यूनिवर्सिटी; डॉ. नीलू, असिस्टेंट प्रोफेसर, एम् एन आईटी इलाहाबाद तथा डॉ. अरुण कुमार वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, आई आई टी जम्मू प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त उद्योग जगत एवंइलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ भी विभिन्न तकनीकी सत्रों में अपने विचार साझा करेंगे।

इस अवसर पर फाइनेंस कंट्रोलर बी. एल. जांगिड़ ने कहा कि इस कार्यक्रम में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम , नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की चुनौतियों, संभावनाओं पर फैकल्टी मेंबर्स रूबरू होंगे ।

कार्यक्रम का समापन 30 नवंबर 2026 को वैलेडिक्टरी सत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरण के साथ होगा।