मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मतदान केन्द्र भवन चुनाव के एक दिन पूर्व से मतदान समाप्ति अवधि के लिए अधिग्रहित

जैसलमेर। नगरपरिषद जैसलमेर में वार्ड सदस्यों के लिये मतदान 09 सितम्बर, बुधवार एवं पोकरण के वार्ड सदस्यों के लिये मतदान 11 सितम्बर

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । नगरपरिषद जैसलमेर में वार्ड सदस्यों के लिये मतदान 09 सितम्बर, बुधवार एवं पोकरण के वार्ड सदस्यों के लिये मतदान 11 सितम्बर ,शुक्रवार को होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर दोनों नगरीय निकायों के लिए चिन्हित किये गये समस्त मतदान केन्द्रों (निर्विरोध चुनाव वाले मतदान केन्द्रों को छोड़कर) के भवनों का राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 76 के प्रावधान के अन्तर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए चुनाव के एक दिन पूर्व से मतदान समाप्ति तक की अवधि के लिए अधिग्रहण किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण/संस्था प्रधान को निर्देशित किया हैं कि अधिकृत मतदान केन्द्र परिसर को मतदान के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/मतदान दल अधिकारियों को सुपुर्द कर आदेश की पालना सुनिश्चित करावें।