मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर में हो रही त्वरित कार्रवाई

पिता के निधन के बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन निरस्तीकरण का आदेश शिविर में ही जारी, दलाराम को मिली राहत

WAf𝕏TGin🖨
विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर में हो रही त्वरित कार्रवाई

जैसलमेर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में संचालित विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं मौके पर ही समाधान के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु अभियान के तहत भणियाणा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शिविर में एक प्रकरण का हाथों-हाथ समाधान कर लाभार्थी को राहत प्रदान की गई।

शिविर में ग्राम पंचायत बागथल के दलाराम उपस्थित हुए और उन्होंने अधिकारियों के समक्ष निवेदन प्रस्तुत किया कि उनके पिता धन्नाराम जी का निधन हो चुका है एवं उनके नाम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन संचालित है। उन्होंने पेंशन निरस्तीकरण आदेश जारी करने का अनुरोध किया, ताकि नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

प्रकरण को शिविर में ही गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के निरस्तीकरण का आदेश मौके पर ही जारी कर दलाराम को प्रदान किया गया। इससे उन्हें संबंधित प्रक्रिया के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और उनकी समस्या का त्वरित समाधान हो गया।

पेंशन निरस्तीकरण आदेश जारी होने से अब दलाराम अपने पिता के खाते में पूर्व में जमा पेंशन राशि के संबंध में नियमानुसार आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। शिविर में ही समस्या का समाधान होने पर दलाराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि शिविर में आवेदन देने के साथ ही उनकी समस्या का तत्काल समाधान होना उनके लिए बड़ी राहत की बात है। उन्होंने सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गांव एवं ब्लॉक स्तर पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं एवं समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना एवं आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है। अभियान के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से समाधान किया जा रहा है।