कोटा । राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं चर्चित उपन्यासकार डॉ. सूरज सिंह नेगी को वर्ष 2026 के डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से यह सम्मान उनके चर्चित उपन्यास 'भावेश जो कह न सका' के लिए दिया जा रहा है। 27 सितंबर को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित समारोह में उन्हें 11 हजार रुपए की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. नेगी के अब तक छह उपन्यास, एक कहानी संग्रह और एक संस्मरण प्रकाशित हो चुके हैं। वे 19 पुस्तकों का संपादन भी कर चुके हैं।
