श्रीगंगानगर । लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत *क्लब अध्यक्ष लायन मनोज खुरसीजा की अध्यक्षता में एक लंगर का आयोजन किया गया।यह लंगर क्लब के पूर्व रीजन जोन चेयरमैन स्व. जितेंद्र ग्रोवर* के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में उनके प्रतिष्ठान के बाहर लगाया गया।लंगर के संयोजक लायन अरुण खरबंदा थे।
संपूर्ण राजकुमार गोयल के सौजन्य से लगाया गया।इस अवसर पर विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लंगर स्थल पर पहुंचकर स्व. जितेंद्र ग्रोवर को श्रद्धांजलि अर्पित की और लंगर प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य को सफल बनाया।क्लब पदाधिकारियों ने लायन राजकुमार गोयल का आभार व्यक्त किया और तथा कहा कि जितेंद्र ग्रोवर को सेवा समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।
