उदयपुर। ब्राह्मण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान की प्रतिनिधि सभा का अधिवेशन 29 नवम्बर, रविवार को प्रातः 9.30 बजे से मुख्यालय के समीप सीसारमा स्थित ठाड़ा कृषि फार्म पर आयोजित होगा।संस्थान के महामंत्री डाॅ. नारायण लाल जोशी ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. भगवती प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधि सभा के अधिवेशन में समाज के प्रत्येक गांव के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
अधिवेशन में सदस्यता हेतु संशोधन प्रस्ताव, संस्थान की प्रगति पथ स्मारिका का विमोचन, नगर निगम एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित विवरणों की प्रस्तुति, संस्थान के पदाधिकारियों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा आदि पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथियों का सम्मान भी किया जाएगा।
जिसके तहत श्री धर्मनारायण जोशी को विप्र फाउंडेशन के ऐतिहासिक संकल्प श्री परशुराम मूर्ति स्थापना समिति के चेयरमैन मनोनित होने तथा गत दिनों सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव में श्री दिनेश भट्ट के नगर निगम में उप महापौर पद पर निर्वाचित होने पर सम्मानित किया जाएगा।