मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हजरत अजमेरी बेग के उर्रस का आगाज, मुस्लिम सिंधियान समाज द्वारा आज चादर पेश

उदयपुर। सूरजपोल स्थित मकबरा सिंधियान मस्जिद कब्रिस्तान में हजरत अजमेरी बेग उर्फ मलंग शाह बाबा का 258 वां दो दिवसीय उर्स मकबरा सिंधियान मस्जिद कबिस्तान कमेटी,अब्बा हूजूर लंगर खाना कमेटी की ओर से हजरत अजमेरी बेग उरफ मंलग श

WAf𝕏TGin✉🖨
हजरत अजमेरी बेग के उर्रस का आगाज, मुस्लिम सिंधियान समाज द्वारा आज चादर पेश

उदयपुर। सूरजपोल स्थित मकबरा सिंधियान मस्जिद कब्रिस्तान में हजरत अजमेरी बेग उर्फ मलंग शाह बाबा का 258 वां दो दिवसीय उर्स मकबरा सिंधियान मस्जिद कबिस्तान कमेटी,अब्बा हूजूर लंगर खाना कमेटी की ओर से हजरत अजमेरी बेग उरफ मंलग शाह बाबा दरगाह कमेटी के सहयोग से गुरूवार को परचम कुशाई ( झण्डे की रस्म) के साथ उर्रस का आगाज हुआ ।

इस अवसर पर फकीर रमजान अली शाह, मौलाना महबुबुर्रहमान रज़वी ,मौलाना सोबदार आलम,हाफिज कारी राशिद बरकाती सहित कमेटियों के सदस्यों सहित बड़ी संख्या अकीदतमंद से मौजूद थे ।

उर्स संयोजक अब्दुल लतीफ़ मंसूरी ने बताया कि उर्स के पहले दिन 26 नवम्बर गुरुवार को परचम कुशाई (झण्डा रोहण) शाम पांच बजे हुआ । रात को महफ़िल ए मिलाद ,तकरीर का आयोजन हुआ ।

उर्रस के अवसर पर मशहूर नातख्वा आलिमों ने शिरकत की । दूसरे के दिन शुक्रवार को मकबरा सिंधियान मस्जिद कब्रिस्तान इंतेजामिया कमेटी , अब्बा हुजूर लंगर खाना कमेटी सहित हजरत मस्तान शाह बाबा दरगाह की ओर से बाबा साहब की दरगाह पर चादर शरीफ पेश की जायेगी।

शुकवार दोपहर 2.30 सिंधी मुस्लिमयान कौम की ओर से बाबा साहब की दरगाह पर चादर शरीफ पेश की जायेगी । इसी रोज शाम को कुल की रस्म अदा की जायेगी व सल्लातो- सलाम पेश किया जाएगा ।

जिसमें देश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआं होगी।

उर्रस के अवसर पर पीर सय्यद गुलाम हुसैन शाह जिलानी ( बाड़मेर) ,फकीर रमजान अली शाह ( पटुकला), अब्दुर्रहीम अकबरी, अब्दुर्रहमान सिद्दीकी बाड़मेर,नातखां सय्यद फाजिल मियां, मुहम्मद ज़ावेद रज़ा क़ादरी नागौर, सहित शहर के औल्लेमा तथा बाबा साहब के अकीदंत उर्स शरीक होंगे।