मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

जैसलमेर नगर परिषद क्षेत्र में 9 सितम्बर एवं पोकरण नगरपालिका क्षेत्र में 11 सितम्बर को अवकाश

WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद् जैसलमेर एवं नगर पालिका पोकरण के सदस्य पदों के लिए होने वाले निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने एवं अधिकाधिक मतदाताओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मतदान दिवस को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

            जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद् जैसलमेर क्षेत्र में बुधवार, 9 सितम्बर 2026 एवं नगर पालिका पोकरण क्षेत्र में शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

           आदेशानुसार यदि किसी मतदान केन्द्र पर किसी कारणवश पुनर्मतदान ¼Repoll½ की स्थिति उत्पन्न होती है, तो संबंधित मतदान क्षेत्र/वार्ड में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश स्वतः प्रभावी रहेगा।