मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विद्या निकेतन के तीन खिलाड़ियों का एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयन

उदयपुर। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर के खिलाड़ियों ने जूडो एवं कुराश प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट

WAf𝕏TGin✉🖨
विद्या निकेतन के तीन खिलाड़ियों का एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयन

उदयपुर। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर के खिलाड़ियों ने जूडो एवं कुराश प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।प्रधानाचार्य कमलेन्द्र सिंह राव ने बताया कि रांची, झारखण्ड में आयोजित विद्या भारती की 37वीं राष्ट्रीय जूडो-कुराश प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया राहुल रावत ने 19 वर्ष आयु वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

वहीं बहिन हनी लोहार ने 14 वर्ष आयु वर्ग के 23 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा बहिन सुलोचना सेन ने 17 वर्ष आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त भैया अर्पित रेगर ने जूडो तथा बहिन कोमल कंवर ने कुराश में 24 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।उल्लेखनीय है कि विद्यालय के भैया राहुल रावत तथा बहिन हनी लोहार एवं बहिन सुलोचना सेन का एसजीएफआईप्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, आचार्यगण एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।प्रधानाचार्य कमलेन्द्र सिंह राव ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय में खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।