मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हिम्मत सिंह झाला के जिला प्रमुख बनने पर माल की टूस चौराहे पर भव्य स्वागत व आतिशबाजी

उदयपुर। श्री हिम्मत सिंह झाला के उदयपुर जिला प्रमुख बनने पर आज मालकीटूस चौराहे पर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हर्षाेल्लास के

WAf𝕏TGin✉🖨
हिम्मत सिंह झाला के जिला प्रमुख बनने पर माल की टूस चौराहे पर भव्य स्वागत व आतिशबाजी

उदयपुर। श्री हिम्मत सिंह झाला के उदयपुर जिला प्रमुख बनने पर आज मालकीटूस चौराहे पर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हर्षाेल्लास के साथ भव्य खुशी मनाई गई। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी की गई तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर लड्डू एवं मिठाइयां वितरित कीं।

इस खुशी के अवसर पर नांदवेल सरपंच श्री मोहन सिंह जी सारंगदेवोत (आसावरा), गुपड़ी सरपंच श्री अमर सिंह जी सिसोदिया (हरियाव), पूर्व गुपड़ी सरपंच प्रतिनिधि श्री गोपाल साहू (जसपुरा), पूर्व सरपंच सज्जन सिंह राणावत (गुपड़ा), ग्राम पंचायत टॉक सरपंच प्रकाशचंद्र गमेती, ग्राम पंचायत मालकीटूस सरपंच प्रतिनिधि मेघराज मीणा, पूर्व सरपंच भोलीराम नागदा, पूर्व सरपंच कैलाश गमेती, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव सिंह इटवा, ग्राम पंचायत टॉक उपसरपंच सत्येंद्र सिंह झाला, वरिष्ठ कार्यकर्ता ललित सिंह सिसोदिया (मालकीटूस), चुन्नीलाल नागदा, मगन सिंह (आसावरा), पूर्व वार्ड पंच शंभू सिंह (ग्राम पंचायत नांदवेल), महेंद्र सिंह सा (आसावरा), रुपनाथ चौहान (चौहानों का गुड़ा), ग्राम पंचायत शिसवी से शंभू सिंह (पदमपुरा), पूर्व उपसरपंच लक्ष्मण सिंह देवड़ा (गुपड़ी), मदन लाल नागदा (मेवाड़ पब्लिक स्कूल, मालकीटूस), मान सिंह (आसावरा), भगवत सिंह (इटवा), विक्रम सिंह एवं केसर सिंह सा (हरियाव), विक्रम सिंह (बिछावेड़ा), दिनेश वैष्णव, केशु लाल नागदा (भरमेला), शंभू सिंह (आम्बातलाई), शंभू लाल टेलर तथा सुरेंद्र सिंह सारंगदेवोत (आसावरा), खुमाण सिंह (नपानिया खेड़ा) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ भारत के मेवाड़ संभाग अध्यक्ष एवं राजपूत सर्वाेदय सहयोग संस्थान मेवाड़, भारत के टीम प्रमोटर कुं. ओनार सिंह सिशोदिया (बिछावेड़ा) भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने एकजुट होकर हिम्मत सिंह झाला के जिला प्रमुख बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री झाला अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ करते हुए उदयपुर जिले के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।