मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर पंकज शर्मा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.
  • श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा द्वारा "रक्षाबंधन" कांग्रेस मीडिया सेंटर, धानमंडी, उदयपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
  • इस अवसर पर पंकज कुमार शर्मा ने दोनों महान नेताओं की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • संगोष्ठी के दौरान पंकज कुमार शर्मा ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान का उल्लेख किया।
  • उन्होंने इंदिरा गांधी को साहस और दृढ़ता की मिसाल बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने कई महत्वपूर्ण फैसले देखे, जिसने भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दिया।
  • वहीं, सरदार पटेल के भारत को एकता के सूत्र में पिरोने के प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि पटेल के दृढ़ संकल्प से ही भारत की एकता और अखंडता सुनिश्चित हो पाई।
WAf𝕏TGin✉🖨
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर पंकज शर्मा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

उदयपुर । देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा द्वारा "रक्षाबंधन" कांग्रेस मीडिया सेंटर, धानमंडी, उदयपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पंकज कुमार शर्मा ने दोनों महान नेताओं की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगोष्ठी के दौरान पंकज कुमार शर्मा ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान का उल्लेख किया।

उन्होंने इंदिरा गांधी को साहस और दृढ़ता की मिसाल बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने कई महत्वपूर्ण फैसले देखे, जिसने भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दिया।

वहीं, सरदार पटेल के भारत को एकता के सूत्र में पिरोने के प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि पटेल के दृढ़ संकल्प से ही भारत की एकता और अखंडता सुनिश्चित हो पाई।

शर्मा ने सभी से अपील की कि देश की एकता को बनाए रखने के लिए हर नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।साथ ही उपस्थित लोगो को दोनों महान नेताओं के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दिलवाया।

इस मौके पर लता साहू, शारदा साहू, विष्णु आगाल, हरिओम प्रजापत, मनीष प्रजापत, जमनागिरी, शंकर वैष्णव, लोकेश जोशी, मुकेश जाट, लक्ष्य प्रजापत, कपिल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।