उदयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही षनिवार से उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में आदर्ष आचार संहिता लागू हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि उदयपुर जिले में तीन चरणों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होंगे।
उदयपुर जिले में पंचायत आम चुनाव-2026 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर जिले में कुल 20 पंचायत समितियों की 590 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित हैं।
चुनाव को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। जिले में कुल 1,593 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव ईवीएम से होगा।
इसके लिए आवष्यक सभी तैयारियां कर ली गई हैं।उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर, गुरुवार को जारी होगी।
नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, मंगलवार तीन बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, गुरुवार, नाम वापसी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर, गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 15 अक्टूबर, गुरुवार, मतदान 23 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 7 बजे से षाम 6 बजे तक तथा मतगणना 20 नवंबर शुक्रवार को होगी।द्वितीय चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर, मंगलवार को जारी होगी।
नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, शुक्रवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर, शनिवार, नाम वापसी की आखिरी तिथि 19 अक्टूबर, सोमवार, चुनाव चिह्न का आवंटन 19 अक्टूबर, सोमवार, मतदान 29 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।वहीं, तृतीय चरण के लिए अधिसूचना 19 अक्टूबर, सोमवार को जारी होगी।
नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, शुक्रवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर शनिवार, नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, सोमवार अपराह्न तीन बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 26 अक्टूबर सोमवार, मतदान 4 नवंबर को सुबह 7 से षाम 6 बजे तक तथा मतगणना 20 नवम्बर को होगी।प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।
इस चरण में 826 मतदान केंद्र रहेंगे। इनमें झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भीण्डर और कुराबड़ शामिल हैं।
द्वितीय चरण में 6 पंचायत समितियों की 189 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इसके लिए 458 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इस चरण में गोगुंदा, सायरा, बड़गांव, कोटड़ा, देवला और सूलाव पंचायत समितियां शामिल हैं। तृतीय चरण में 4 पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा।
इस चरण में 309 मतदान केंद्र होंगे। खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर पंचायत समितियां इस चरण में शामिल हैं।इस प्रकार उदयपुर जिले में तीनों चरणों को मिलाकर 20 पंचायत समितियां, 590 ग्राम पंचायतें और 1,593 मतदान केंद्र चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।पंच-सरपंच के चुनाव का कार्यक्रम-प्रथम चरण में मतदान की तिथि 25 अक्टूबर रविवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक, मतगणना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी।
इसी तरह द्वितीय चरण की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान की तिथि 31 अक्टूबर, शनिवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी।
वहीं, तृतीय चरण में मतदान 6 नवम्बर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी।
उपसरपंच का चुनाव प्रथम चरण में 26 अक्टूबर, द्वितीय चरण में 1 नवम्बर तथा तृतीय चरण में 7 नवम्बर को होगा।जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव 25 से 28 नवंबर तक-निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर, प्रधान का चुनाव 27 नवंबर तथा उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे बैठक होगी।
इसके बाद सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा सुबह 11.30 बजे होगी, जबकि दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा।
इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
इसी प्रक्रिया के तहत चारों पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर संपन्न होंगे।राजनीतिक दलों के साथ बैठक-इससे पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक लेकर पंचायती राज आम चुनाव के तहत लागू आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता की पालना करने और स्वतंत्र निष्पक्ष और भय मुक्त माहौल में चुनाव संपन्न करवाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
