उदयपुर। अलवर में आयोजित की जा रही 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता से जिले के 3 खिलाडियों का चयन नेशनल कैंप के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का किया गया है।टीम प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में संत एंथनी स्कूल के लव्य गुप्ता, सेंट मैरी स्कूल की भव्या रानावत और सीपीएस की समृद्धि डांगी शामिल हैं।
सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के कैंप में अपनी जगह पक्की की है।उल्लेखनीय है कि लव्य गुप्ता पिछले वर्ष भी नेशनल (राष्ट्रीय स्तर) खेल चुके हैं, जिससे उनका टेबल टेनिस में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और दबदबा साबित होता है।
टीम प्रबन्धन और खेल प्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को नेशनल कैंप में चयन होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
