उदयपुर। प्रजापति युवा सोशल ग्रुप की और से 24 वां रक्तदान शिविर रविवार को आयोजित किया जाएगा। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में रक्तवीर रक्तदान कर लोगों को जीवन बचाए इस संकल्प के साथ ग्रुप के मेंबर्स विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से युवाओं से सम्पर्क कर रहे हैं।
ग्रुप के महामंत्री किशन प्रजापति ने बताया कि जरूरतमंदो का रक्त मिले और किसी भी व्यक्ति की रक्त की कमी से अपनी जान को नहीं गंवानी पडे, इसके लिए यह प्रयास किया जाता है किे प्रत्येक चार माह में रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं से रक्तदान करवाया जाता हैं।
उन्होंने बताया कि प्रजापति युवा सोशल ग्रुप की और से अब तक 23 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। ग्रुप के संरक्षक जादूगर राजतिलक ने बताया कि ग्रुप में ऐसे कई सदस्य है जो कि पिछले एक दशक से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं।
रविवार को होने वाले रक्तदान शिविर के लिए 101 यूनिट रक्त का लक्ष्य रखा हैं।
ग्रुप के सदस्य ओम प्रकाश प्रजापत ने बताया कि शिविर के एमबी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम शिविर स्थल नोबल पब्लिक सेंकेडरी स्कूल पहुंचेगी और सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर शुरू होगा, जो कि दोपहर 2 बजे तक चलेगा। प्रजापति समाज के युवाओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदो को रक्त पहुंचाने की इस मुहिम में सहयोग प्रदान करें।