उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही निरूशुल्क तीर्थ यात्रा 2026 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन शनिवार को राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से जगन्नाथपुरी के लिए दोपहर 2.30 बजे सहायक आयुक्त उदयपुर जतिन कुमार गांधी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि सभी वरिष्ठ नागरिकों को सुबह 6ः00 राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन बुलाया गया था एवं यात्रियों के फॉर्म की जांच करके टिकट वितरण का कार्य देवस्थान विभाग के कार्मिकों द्वारा नितिन नागर एवं सुमित्रा सिंह के नेतृत्व में किया गया।
उन्होंने बताया कि ट्रेन में राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से संभाग के उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ राजसमंद, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के 780 वरिष्ठ नागरिक को बैठाया गया।
ट्रेन मे कोटा रेलवे स्टेशन से संभाग के 100 यात्री सवार होंगे।
ट्रेन 5 अक्टूबर को जगन्नाथ पुरी पहुंचेगी जहां भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन करवाए जाएंगे एवं वरिष्ठ नागरिकों को कोणार्क के सूर्य मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे।ट्रेन का अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाली प्रभारी राजेंद्र सिंह एवं सहायक ट्रेन प्रभारी सुमित्रा सिंह प्रबंधक देवस्थान को बनाया गया है।
ट्रेन में कुल 880 यात्री एवं एक ट्रेन प्रभारी राजपत्रित अधिकारी, मेडिकल टीम, अनुरक्षक सहित 20 का स्टाफ कुल 900 यात्री यात्रा कर रहे है।
समस्त वरिष्ठ जनों को ट्रेन में चाय नाश्ता, खाना, गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर रहने दर्शन करने सहित समस्त सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
राज्य सरकार द्वारा प्रथम बार समस्त वरिष्ठ जनों के लिए एसी ट्रेन की व्यवस्था की गई है इससे पूर्व नॉन एसी ट्रेन संचालित होती थी। ट्रेन 8 अक्टूबर को पुनः उदयपुर लौट कर आएगी।
