उदयपुर। समाज कल्याण सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जेल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को केंद्रीय कारागृह में ’अपराधी सुधार दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बंदियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने बंदियों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा आवश्यक सुधार के लिए प्रेरित किया।
सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित कुमार पंचोली ने अपराधी सुधार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करना, उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज की मुख्यधारा में पुनः जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीक्षक भूपेश सोनी, नारायण सेवा संस्थान के उमेश आचार्य, रहाड़ा फाउंडेशन की अर्चना सिंह चारण तथा लायंस क्लब से पूनम बड़ाड़ा, मीना माहेश्वरी, राजेश्वरी माहेश्वरी, कला विजयवर्गीय एवं लोकेश माली’ उपस्थित रहे।
