मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हिंदी पखवाड़े का समापन

हिंदी दिवस के अवसर पर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। इस अवसर पर आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र के निदेशक

WAf𝕏TGin✉🖨
हिंदी पखवाड़े का समापन

उदयपुर । हिंदी दिवस के अवसर पर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ।

इस अवसर पर आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र के निदेशक व केंद्राध्यक्ष राजेंद्र नाहर ने कहा कि त्वरित संप्रेषण से इस दौर में हिंदी तकनीकी माध्यमों की पसंदीदा भाषा बनकर उभर रही है।

आज इंटरनेट पर हिंदी के सहज प्रयांेग के लिए बहुत सारे टूल्स उपलब्ध है, जिससे कोई भी आसानी से हिंदी का उपयोग कर सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रसारक डॉ इन्द्र प्रकाश श्रीमाली ने हिंदी के कार्यालयी प्रयोग पर प्रकाश डाला।

अंत में पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रभारी अजय व्यास ने किया तथा आभार हिंदी अधिकारी संजय व्यास ने जताया।