उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई युवा और आरंभ की ओर से आयोजित बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 का अहम चरण आज 25 सितंबर को आईआईएम उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। ‘आरंभ - बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026’ के तहत आयोजित इस विशेष इवेंट में 200 से अधिक स्टार्टअप्स, निवेशक, मेंटर्स, इकोसिस्टम लीडर्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स एक मंच पर जुटेंगे।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इवेंट का आयोजन शाम 4 बजे से आईआईएम उदयपुर में होगा। कार्यक्रम में चयनित स्टार्टअप्स की 25 क्यूरेटेड पिचेज प्रस्तुत की जाएंगी, जबकि कुल ₹10 करोड़ की फंडिंग अपॉर्च्युनिटी को लेकर निवेशकों और स्टार्टअप फाउंडर्स के बीच संवाद एवं चर्चा होगी।
बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि इस इवेंट में विभिन्न सेक्टर्स में काम कर रहे स्टार्टअप्स को अपने बिजनेस मॉडल, ग्रोथ पोटेंशियल और फंडिंग प्लान को निवेशकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसमें एआई एंड डीपटेक, फिनटेक एंड वेल्थटेक, हेल्थटेक एंड मेडटेक, ऑटोटेक एंड मोबिलिटी, सास एंड एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी एंड कंज्यूमर, हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल एंड टूरिज्म, एग्रीटेक एंड फूडटेक, एयरोस्पेस, डिफेंस एंड ड्रोनटेक, क्लाइमेटटेक एंड क्लीनटेक, एडटेक एंड स्किलटेक तथा मीडिया, एंटरटेनमेंट एंड क्रिएटर इकोनॉमी जैसे सेक्टर शामिल हैं।
कार्यक्रम में निवेशक, मेंटर्स और इंडस्ट्री लीडर्स भी होंगे शामिल मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि आरंभ — बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 में निवेश, मेंटरशिप और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े प्रमुख निवेशक, मेंटर्स एवं इंडस्ट्री लीडर्स भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में इंडियन एंजेल नेटवर्क के इन्वेस्टर मेयंक अग्रवाल, अरावली ग्रुप के प्रेसिडेंट एवं आईएमए राजस्थान के आनंद गुप्ता, एसके खेतान ग्रुप की सीएफओ सीए वैशाली खेतान, गीतांजलि ग्रुप के ग्रुप सीएफओ रोशन जैन, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स से कुलदीप सिंघवी, ईएफ पॉलीमर के नारायण लाल गुर्जर, दुबई स्थित मेवन कंसल्टेंसी की मेघना दीक्षित तथा इंडस्ट्री एवं बिजनेस लीडर बृजेश हिरात की सहभागिता रहेगी।
अकादमिक एवं संस्थागत क्षेत्र से आईआईएम उदयपुर के प्रो. हेमेंद्र तलेसरा कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। वहीं डिफेंस एवं एविएशन क्षेत्र से विंग कमांडर प्रतीक थापर की मौजूदगी रहेगी। इन सभी विशेषज्ञों की सहभागिता से स्टार्टअप फाउंडर्स को निवेश, बिजनेस स्ट्रैटेजी, फंडिंग, ग्रोथ, इंडस्ट्री कनेक्शन और मेंटरशिप से जुड़े विषयों पर सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।
वर्कशॉप से पिच तक तैयार हुए स्टार्टअप्स बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत इससे पहले स्टार्टअप इन्वेस्टर पिचिंग वर्कशॉप का आयोजन अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट में किया गया था। वर्कशॉप में स्टार्टअप फाउंडर्स, युवा उद्यमियों और बिजनेस आइडिया पर काम कर रहे प्रतिभागियों को निवेशकों के सामने अपने बिजनेस को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने और इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार होने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
आज आईआईएम उदयपुर में होगा मुख्य आयोजन बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 का आज का आयोजन इस पूरी पहल का महत्वपूर्ण चरण है। शाम 4 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में 200 से अधिक स्टार्टअप्स के इकोसिस्टम के साथ निवेशक, मेंटर्स और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल होंगे।
25 क्यूरेटेड पिचेज के माध्यम से चयनित स्टार्टअप्स अपने बिजनेस आइडिया, प्रोडक्ट, मार्केट पोटेंशियल, ग्रोथ स्ट्रेटजी और फंडिंग आवश्यकताओं को निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्टअप्स को केवल फंडिंग तक सीमित अवसर उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें सही मेंटर्स, निवेशकों और बिजनेस नेटवर्क से जोड़ना भी है।
