मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विश्व पर्यटन दिवस पर बीसीआई टूरिज्म के तीन दिवसीय आयोजन

आज से 27 सितंबर तक पर्यटन, संस्कृति, कला और विरासत का होगा संगम

मुख्य बिंदु
  • विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बीसीआई टूरिज्म की ओर से आज शुक्रवार से 27 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  • तीन दिवसीय आयोजन के दौरान पर्यटन शिक्षा, इको टूरिज्म, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का सम्मान, सांस्कृतिक गतिविधियां, पारंपरिक मेहंदी कला तथा विश्व पर्यटन दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।
  • आज इको टूरिज्म पर विशेष गतिविधि बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ.
  • श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 25 सितंबर को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय स्थित टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग में होगी।
  • सुबह 11:30 बजे से इको टूरिज्म से जुड़ी विशेष गेम एवं गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिसमें स्वाति सरूपरिया और गौरव भंडारी की भूमिका रहेगी।
WAf𝕏TGin✉🖨
विश्व पर्यटन दिवस पर बीसीआई टूरिज्म के तीन दिवसीय आयोजन

उदयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बीसीआई टूरिज्म की ओर से आज शुक्रवार से 27 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान पर्यटन शिक्षा, इको टूरिज्म, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का सम्मान, सांस्कृतिक गतिविधियां, पारंपरिक मेहंदी कला तथा विश्व पर्यटन दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।

आज इको टूरिज्म पर विशेष गतिविधि बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 25 सितंबर को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय स्थित टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग में होगी। सुबह 11:30 बजे से इको टूरिज्म से जुड़ी विशेष गेम एवं गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिसमें स्वाति सरूपरिया और गौरव भंडारी की भूमिका रहेगी।

26 सितंबर को पर्यटन विशेषज्ञों एवं पैनलिस्टों का सम्मान बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि 26 सितंबर को सुखाड़िया विश्वविद्यालय स्थित टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े पैनलिस्टों को बीसीआई टूरिज्म की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न पैनलिस्टों को सम्मान स्वरूप मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे। बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी भी इस अवसर पर पैनलिस्ट के रूप में मौजूद रहेंगी।

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष समारोह डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य कार्यक्रम 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उदयपुर की ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध सहेलियों की बाड़ी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी।

इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर्यटन एवं शांति रखी गई है। इसी के अनुरूप कार्यक्रम में पर्यटन के माध्यम से संस्कृति, विरासत, कला और लोगों के बीच जुड़ाव को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

मुकेश माधवानी ने बताया कि आयोजन में अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं पर्यटन आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य उदयपुर की समृद्ध संस्कृति, विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों और शहरवासियों को एक विशेष अनुभव प्रदान करना है।

पारंपरिक मेहंदी कला को मिलेगा सम्मान डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस समारोह के दौरान पारंपरिक मेहंदी कला को भी विशेष स्थान दिया जाएगा। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा सहेलियों की बाड़ी आने वाले पर्यटकों के लिए नि:शुल्क मेहंदी की व्यवस्था भी रहेगी।

उन्होंने बताया कि मेहंदी कलाकारों के लिए दोपहर 12 बजे पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक हिना आर्ट को प्रोत्साहित करते हुए कलाकारों की प्रतिभा और योगदान को सम्मान दिया जाएगा।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस केवल पर्यटन को बढ़ावा देने का अवसर नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, कला और विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का भी महत्वपूर्ण दिन है। बीसीआई टूरिज्म के माध्यम से ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो पर्यटन के साथ स्थानीय प्रतिभाओं और व्यवसायों को भी नए अवसर प्रदान करें।

बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि उदयपुर अपनी झीलों, महलों, कला, संस्कृति और विरासत के कारण देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रखता है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यटकों को राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक पहल है।

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. श्रद्धा गट्टानी, पुष्कर पुरोहित, विनिता मोदी, स्वाति सरूपरिया, सुरभि मेनारिया, मुकेश व्यास, प्रियंका कोठारी, उज्ज्वल मेनारिया, अनुराधा ओझा, प्रियंक चौहान, गौरव भंडारी, कर्तव्य शुक्ला, रंजना भाटी, हितेंद्र कुमार मेहता, विक्रांत शाकद्विपीय, विशाल कपूर, पूर्णिमा मनोहर, कुलदीप सोनी, श्याम बाबू रॉय, कुषाग्र दवे, नितिन दसौरा, ब्रज राज सुहालका, लवदीप शर्मा एवं मीरा माथुर का सहयोग रहेगा।