मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विश्व ओजोन दिवस पर वृक्षारोपण

जिला पर्यावरण समिति की ओर से पर्यावरण व ओजोन परत के संरक्षण हेतु ओजोन फोर लाइफ थीम पर मेवाड़ जैव विविधता पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा

WAf𝕏TGin🖨
विश्व ओजोन दिवस पर वृक्षारोपण

उदयपुर / जिला पर्यावरण समिति की ओर से पर्यावरण व ओजोन परत के संरक्षण हेतु ओजोन फोर लाइफ थीम पर मेवाड़ जैव विविधता पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है।

उप वन संरक्षक (उत्तर) बालाजी करी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभांरभ जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष व जिला कलक्टर चेतन देवड़ा करेंगे। इस मौके पर विभागीय एवं अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, पर्यावरण प्रेमी (जन प्रतिनिधि) भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्यतः जैव विविधता एवं ओजोन परत संरक्षण करने हेतु बरगद प्रजाति के अलग-अलग प्रजातियों का पौधारोपण किया जाएगा एवं फाईकस जोन विकसित किया जाएगा।