मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दुल्हन की तरह सजा कठार मतदान केन्द्र

पीले चावल व आमंत्रण पत्र भेजकर दिया मतदान करने का न्योता

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर| विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता के लिए जारी स्वीप गतिविधियों के तहत उदयपुर जिले की बड़गांव पंचायत समिति के कठार गांव में नवाचार करते हुए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
  • कठार ग्राम विकास अधिकारी शंभु सिंह राजपूत ने बताया कि कठार मतदान केन्द्र के भाग संख्या 72 व 73 में स्वीप नवाचार के तहत समस्त मतदाताओं के परिवार को मत डालने का आमंत्रण पत्र व पीले चावल घर-घर भिजवाए गए हैं।
  • वहीं मतदान केन्द्र को शादी समारोह के पांडाल की तरह सजाया जा रहा है।
  • उन्होंने बताया कि मतदान दिवस पर आने वाले समस्त मतदाताओं का तिलक व मेवाड़ी उपरना पहनाकर स्वागत किया जाएगा।
  • मतदाताओं के लिए बैठने की उपयुक्त व्यवस्था के साथ मतदान दलों के लिए स्वच्छ जल, बिस्तर व खाने की सुविधा भी की गई है।
WAf𝕏TGin🖨
दुल्हन की तरह सजा कठार मतदान केन्द्र

उदयपुर| विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता के लिए जारी स्वीप गतिविधियों के तहत उदयपुर जिले की बड़गांव पंचायत समिति के कठार गांव में नवाचार करते हुए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

कठार ग्राम विकास अधिकारी शंभु सिंह राजपूत ने बताया कि कठार मतदान केन्द्र के भाग संख्या 72 व 73 में स्वीप नवाचार के तहत समस्त मतदाताओं के परिवार को मत डालने का आमंत्रण पत्र व पीले चावल घर-घर भिजवाए गए हैं।

वहीं मतदान केन्द्र को शादी समारोह के पांडाल की तरह सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस पर आने वाले समस्त मतदाताओं का तिलक व मेवाड़ी उपरना पहनाकर स्वागत किया जाएगा।

मतदाताओं के लिए बैठने की उपयुक्त व्यवस्था के साथ मतदान दलों के लिए स्वच्छ जल, बिस्तर व खाने की सुविधा भी की गई है।