मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

देवास पेयजल योजना चरण- IV: आईआईटी हैदराबाद के विशेषज्ञ प्रोफेसर ने लिया जायजा

उदयपुर। देवास पेयजल योजना के चरण- IV को गति देने के लिए आईआईटी हैदराबाद के विशेषज्ञ ने परियोजना स्थल का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया।

WAf𝕏TGin🖨
देवास पेयजल योजना चरण- IV: आईआईटी हैदराबाद के विशेषज्ञ प्रोफेसर ने लिया जायजा

उदयपुर। देवास पेयजल योजना के चरण- IV को गति देने के लिए आईआईटी हैदराबाद के विशेषज्ञ ने परियोजना स्थल का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया।

देवास- III एवं देवास - IV पेयजल परियोजना के तहत आईआईटी हैदराबाद के सिविल इंजिनियर डिपार्टमेंट के प्रोफेसर शशिधर टी. ने देवास - IV टनल (अंबावा) और देवास- IV डेम साइट की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया।निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता श्री बीरबल डूडी, विभागीय टीम और एमईआईएल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में टनल- IV के अलाइंमेन्ट, लोंगिट्यूडिनल प्रोफाइल और साइट कंडीशन की मौके पर समीक्षा की गई।इसके पश्चात आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता वीरेन्द्र सागर एवं अधीक्षण अभियंता श्री मनोज जैन के साथ परियोजना के टेक्निकल आस्पेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में आईआईटी हैदराबाद के विशेषज्ञ से टनल- IV के जटिल टेक्निकल इशुस के समाधान, बेहतर परफोर्मेन्स और स्ट्रक्चरल सेफ्टी के लिए सटीक अलाइंमेंट व डिजाइन पर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए।

विशेषज्ञ द्वारा दिए गए इन तकनीकी इनपुट्स के आधार पर जल्द ही टनल- IV के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।