उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 14 से 30 सितंबर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है।
प्रदेष में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की गई है अब तक 64 लाख रूपए से अधिक की अवैध अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई है।64 लाख से अधिक की अंग्रेजी मदिरा जब्तआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 15 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 98 अभियोग दर्ज किए गए है।
प्रदेश में देशी मदिरा 73 हजार 344 रूपए लागत की 267 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 64 लाख 84 हजार 900 रूपए की 6485 लीटर, बीयर 14 हजार 481 रूपए की 65 लीटर, हथकड़ शराब 407 लीटर जब्त की गई है।
इसी क्रम में वाॅश 35 हजार 465 लीटर नष्ट किया गया है।
प्रदेश में अभियान के तहत 42 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।प्रदेश में आबकारी दलों की कार्रवाईप्रदेश में जयपुर के चाकसू थाना क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई में 3 हजार लीटर वाॅश व 3 भट्टियां नष्ट कर मौके से 288 देशी मदिरा के पव्वे एवं 103 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई।
अजमेर शहर व ग्रामीण क्षेत्र की सांसी बस्ती में आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई के तहत वाॅश, भट्टियां नष्ट की गई। ब्यावर में 48 पव्वे देशी मदिरा, जैतारण में 400 लीटर वाॅश सहित 22 देशी मदिरा के पव्वे जब्त किए।
नसीराबाद में 3 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। केकड़ी में होटल व ढ़ाबों की सघन जांच की गई।
बारां जिले के उपखंड छबड़ा स्थित ग्राम लक्ष्मीपुरा में दबिश की कार्रवाई करते हुए 5 हजार लीटर वाॅश एवं 8 मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए 9 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई।
नागौर में 63 देशी मदिरा के पव्वे, 12 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं 41 बीयर बोतल जब्त करते हुए अभियोग दर्ज किया। सीकर में ईपीएफ टीम ने 450 लीटर वाॅश नष्ट कर मौके से 143 देशी मदिरा के पव्वे एवं 3 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की।
श्रीगंगानगर में 5 हजार लीटर वाॅश एवं 5 भट्टियां नष्ट की गई। श्रीकरणपुर में 2 हजार लीटर वाॅश सहित 2 भट्टियां नष्ट की।
सूरतगढ़ में नेशनल हाईवे पर वाहनों की सघन जांच की गई। बंूदी में 4 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 22 देशी मदिरा के पव्वे, 6 पव्वे अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
हनुमानगढ़ में एक हजार लीटर वाॅश सहित 3 भट्टियां नष्ट कर 112 पव्वे देशी मदिरा एवं 60 हथकड़ शराब जब्त की। भीलवाड़ा में ईपीएफ टीम की कार्रवाई में 3600 लीटर वाॅश एवं अवैध भट्टियां नष्ट की गई।
शाहपुरा व मांडलगढ़ में 500 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 15 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई। चूरू के राजगढ़ में 1500 लीटर वाॅश नष्ट कर 10 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की।
सुजानगढ़ में 200 लीटर एवं रतनगढ़ में 500 लीटर वाॅश नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।
समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
